Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

भ्रूण जांच केंद्र का पता चले तो स्वास्थ्य महकमे को बताएं महिलाएं

Published - Tue 11, Feb 2020

गुप्त रखा जाएगा नाम, लिंग जांच केंद्रों को बंद करने के लिए तत्काल की जाएगी कार्रवाई  दोपहिया वाहन में सवारी के लिए पहनें हेलमेट, स्वरोजगार के लिए बैंक दे रहे लोन  

aparajita Arki

अर्की (सोलन)। बेटियों को बचाना है तो महिलाओं को ही आगे आना होगा। वंश चलाने के लिए बेटे की चाहत रखने वाले कई लोग कोख में ही बेटियों को कत्ल करवा दे रहे हैं। ऐसा भ्रूण जांच केंद्रों की मदद से हो रहा है। इसलिए महिलाओं को कहीं भी ऐसे केंद्रों की जानकारी मिले तो तुरंत स्वास्थ्य महकमे को सूचित करें। घबराने की जरूरत नहीं, स्वास्थ्य विभाग नाम को गुप्त रखेगा और उस केंद्र को बंद करने के लिए तत्काल कार्रवाई करेगा। कुछ इसी तरह कन्या भ्रूण हत्या पर चिकित्सा विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक डॉक्टर संतलाल शर्मा ने महिलाओं को जागरूक किया। 
जगह अर्की उपमंडल का कोलका महिला मंडल और मौका था अमर उजाला प्रायोजित अपराजिता कार्यक्रम। मुख्यातिथि डॉक्टर संतलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि चिट्टे के इस्तेमाल में महिलाएं संलिप्त पाई गई हैं। यह गंभीर का विषय है। उन्होंने महिलाओं से नशे से दूर रहने और परिवार में भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग की हेड कांस्टेबल कमला वर्मा ने महिलाओं को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने, बिना लाइसेंस और बिना कागज के गाड़ी चलाने जैसे अपराध और सड़क सुरक्षा अधिनियम के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किसी मुसीबत में फंसे हों तो 112 नंबर कॉल कर सकते हैं। पुलिस आपकी लोकेशन ट्रेस करने में मदद करेगी। 
यूको बैंक अर्की के मैनेजर मुकेश कुमार ने महिलाओं को होम लोन, केसीसी, एसएचजी, शिक्षा ऋण, होम लोन और कार लोन से संबंधित जानकारियां दीं। पूर्व सीडीपीओ विभाग के पर्यवेक्षक बाबूराम ने विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी। पूर्व प्रधान यशपाल कश्यप ने भी महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य हीरी देवी, उमा देवी, लता, लीला, नर्वदा, आरती, सुनीता और तारा मौजूद रहीं।