Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सशक्त नारी समाज की पहचान

Published - Mon 07, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

वाराणसी। औरत सारी दुनिया को अपनी मुट्ठी में रखने की ताकत रखती है। सेवा, सहनशीलता, ममता, प्रेम, त्याग उसके आभूषण हैं। इन्हीं गुणों की वजह से हमारे धर्मग्रंथों में उसे सबसे ऊंचे स्थान पर विराजित किया गया है। चेतगंज स्थित आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल में अनन्या क्लब के बैनरतले 4 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने यह बात कही। संवाद का विषय ‘सामाजिक सरोकारों में महिलाओं की भूमिका’ रखा गया था। उन्होंने कहा कि महिला परिवर्तन के ढांचे में ढलकर अपनी सहनशीलता और मन की उदारता का परिचय देते हुए परिवार की सेवा निस्वार्थ भाव से करती है और घर परिवार को स्वर्ग बना देती है। कल तक घर की चारदीवारी में रहने वाली नारी अब घर के बाहर कदम रखकर समाज की उन्नति में अपना योगदान दे रही है। एक महिला जितने सुंदर ढंग से अपना घर सजाती संवारती है, समाज को भी उतना ही खूबसूरत बना सकती है। इसके बाद सभी ने अपराजिता संकल्प लिया। (4-1-19)