Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सजग रहें बेटियां

Published - Sat 05, Jan 2019

महिला अधिकार संगोष्ठी

aparajita sanwad arya girls inter collage pilibheet

पीलीभीत। म​हिलाओं के पास अधिकारों की कोई कमी नहीं, लेकिन जरूरत है उनके सही समय पर सही इस्तेमाल की। जब तक महिलाएं खुद के अधिकारों के प्रति सजग नहीं होगी, उन्हें परेशानियां होती रहेंगी। बेटियां भी अपने अधिकारों को जानें और सजग रहें। राजकीय आर्य इंटर कॉलेज में 15 दिसंबर को आयोजित महिला अधिकार संगोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी ने यह बात कही। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जहां महिलाओं को विभिन्न लाभ दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ रिसोर्सपर्सन लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रधानाचार्य अनिता मिश्रा ने भी छात्राओं को पढ़ाई कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में 150 छात्राओं के साथ ही अपराजिता शपथ ली। (15-12-18)