Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सपनों को लगाएं पंख

Published - Thu 17, Jan 2019

छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

aparajita sanwad govt aadarsh kanya pathshala  school chamba

चंबा। आत्मविश्वास से लबरेज हर छात्रा अपने सपनों को साकार कर सकती है। इसलिए खुद पर भरोसा रखें और अपने सपनों को पंख लगाकार कामयाबी के शिखर तक पहुंचे। अपराजिता अभियान के तहत 4 जनवरी को राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चाइल्ड लाइन समन्ववयक कपिल शर्मा ने यह बात कही। इनके साथ ही यातायात प्रभारी एएसआई राकेश कुमार, प्रधानाचार्य नीलम वर्मा ने भी छात्राओं को अपना ध्येय निश्चित करने के लिए कहा। साथ ही कड़ी मेहनत और लगन से लक्ष्य तक पहुंचने का जोश भरा। कार्यक्रम के बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे एवं संकल्प लिया। (4-1-19)