Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शिक्षित व आत्मनिर्भर बनें

Published - Sun 06, Jan 2019

अपराजिता सजगता कार्यक्रम

चंदौली। बदलते सामाजिक परिवेश में जागरूक होकर शिक्षित एवं स्वावलंबी होने की आवश्यकता है। तभी महिलाएं सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें मन के भय को निकालना होगा और सशक्त बनने के लिए तैयार होना होगा। मैनाताली स्थित स्टूडेंट्स पब्लिक स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत 2 जनवरी को आयोजित सजगता कार्यक्रम में शिक्षकों ने यह बात कही। छात्राओं को नारी सशक्तीकरण के विषय में जानकारी देते हुए शिक्षिका अख्तर जमाल ने कहा कि छात्राओं को अपराधों को लेकर सजग रहना होगा। साथ ही शिक्षा के दम पर खुद को साबित करना होगा। तभी समाज में महिलाएं खुद को साबित कर पाएंगी। इस दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (2-1-19)