Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : महिलाएं हो रही जागरूक

Published - Tue 05, Feb 2019

सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशॉप

aparajita self confidence workshop satynarain shaktipeeth seetapur

सीतापुर। महिलाओं को अब कोई कमजोर न समझें। शिक्षा से महिलाएं जागरूक हो रही हैं। साथ ही वो सशक्त बनकर उभरी भी हैं। अपराजिता अभियान के तहत 3 फरवरी को शहर के जेल रोड स्थित सत्यनारायण शक्तिपीठ में 'नारी सशक्तीकरण व समाज में महिलाओं की भागीदारी' विषय पर आयोजित सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशॉप में महि​लाओं ने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी आगे आना चाहिए, जिससे आने वाला कल बेहतर बन सके। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आगे आकर सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगी तो नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार भी मिलेंगे और उन्हें नई दिशा भी मिल सकेगी। इस दौरान सभी महिलाओं ने अपराजिता शपथ भी ली। (3-2-19)