Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

असुरक्षित महसूस करने पर गुड़िया एप बटन दबाएं

Published - Wed 26, Jun 2019

छेड़छाड़ या अन्य किसी अपराध का बोध होने पर लड़कियां गुड़िया हेल्पलाइन का प्रयोग करें। मोबाइल पर गुड़िया हेल्पलाइन की ऐप का बटन दबाने पर चंद मिनटों में पुलिस पीड़ित तक पहुंच जाएगी। सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाता है।

aparajita abhiyan

थुरल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल में महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला की ओर से शुरू किए गए अपराजिता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र कायाकल्प संस्थान पालमपुर की योग शिक्षिका डॉ. मोनिका ने छात्राओं को योग से निरोग रहने के टिप्स दिए, जबकि डीएसपी बैजनाथ प्रताप सिंह ठाकुर ने घरेलू हिंसा और गुड़िया हेल्पलाइन समेत कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। डीएसपी बैजनाथ प्रताप सिंह ठाकुर ने कहा कि छेड़छाड़ या अन्य किसी अपराध का बोध होने पर लड़कियां गुड़िया हेल्पलाइन का प्रयोग करें। मोबाइल पर गुड़िया हेल्पलाइन की ऐप का बटन दबाने पर चंद मिनटों में पुलिस पीड़ित तक पहुंच जाएगी। सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाता है। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बिंदु वाला, पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश चंद, प्रधानाचार्य यशपाल वर्मा, प्रवीण कुमार, लेखराज, मनोहर लाल शास्त्री, पीसी मेहरा, नवनीत सूद, विजय राणा, अशोक गुलेरिया, पूजा शर्मा, संजीवना राणा, अर्चना, पायल, स्नेहा, इशिका, अंकिता, इशिता, रिजुल, सुजाता, अदिति और शबनम आदि मौजूद रहे।
अच्छी शिक्षा से परिवार को संपन्न बना सकती हैं महिलाएं
प्रख्यात योग शिक्षक डॉ. मोनिका ने कहा कि वर्तमान समय में नारी शक्ति अच्छी शिक्षा एवं अच्छे खानपान से खुद को और अपने परिवार को संपन्न बना सकती हैं। योग से हर व्यक्ति तंदुरुस्त रह सकता है। सबको हर दिन सुबह शाम योग करना चाहिए। सुबह खाली पेट योग से करने पर शरीर में तंदुरुस्ती पैदा होती है। योग की विभिन्न क्रियाओं के बारे में उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग हमेशा खुले मैदान में करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति अपने घर में बैठकर योग करता है तो उसे अपने कमरों की खिड़कियां और दरवाजे खोलकर योग करना चाहिए।

डीएसपी ने दिए छात्राओं के सवालों के जवाब
अपराजिता कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं जमा दो की छात्रा नूपुर और जमा एक की छात्र महक, नौंवी की छात्रा अदिति, सुजाता और इशिता ने डीएसपी से कई बातों को लेकर सवाल पूछे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए।

महिलाओं का जागरुक होना जरूरी: प्रधानाचार्य
स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल वर्मा ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना जरुरी है। महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला का आयोजित अपराजिता अभियान सराहनीय कदम है।