Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कोई दुस्साहस करे तो घबराएं नहीं, सामना करें

Published - Sat 18, May 2019

बे​टियों ने सीखे आत्मरक्षा के तरीके

aparajita self defence training sardar inter collage varanasi

वाराणसी। सरदार इंटर कॉलेज बढैनी में 16 मई को छात्राओं को सामने वाले को परास्त करने की बारीकियां बताई गईं। यहां अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आयोजित शिविर में छात्राओं को प्रशिक्षित करने के साथ बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए हौसले का होना जरूरी है। शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह ने किया। पहले दिन 400 छात्राओं को किक और पंच मारने की विधा सिखाई गई। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की प्रशिक्षक दिव्या पांडेय ने कहा कि घर-बाहर कहीं भी महिलाओं या लड़कियों के साथ किसी तरह की घटना हो सकती है। अगर कोई ऐसा दुस्साहस करता है तो घबराएं नहीं, उसका प्रतिकार करें। एकेडमी की खुशबू मौर्या, सूरज, पूजा देवी, रेनू सिंह, कृतिका, संध्या पटेल, पूनम पटेल, अंशु सिंह, ज्योति उपाध्याय ने कहा कि अगर आपको अटैक और डिफेंस की तकनीक के बारे में जानकारी रहेगी तो सामने वाला चाहे जितना ताकतवर हो, वह मात खा जाएगा। यह शिविर मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के महासचिव सेंसेई किसलय मानव की देखरेख में चलाया जा रहा है। इस दौरान खेल शिक्षक अर्जुन प्रसाद वर्मा भी मौजूद थे।

---
छात्राओं के मन से डर निकालना जरूरी है। इसके लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग सहायक होगी।
- राजेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, सरदार इंटर कॉलेज बढैनी

---
एकेडमी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के मन में आत्मसुरक्षा का विश्वास जगाना है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति का सामना कर सकें।
- ‌भिक्षु चंदिमा, अध्यक्ष, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स