Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

वाराणसी : मुस्कुराएं बेटियां

Published - Sat 05, Jan 2019

अपराजिता सजगता अभियान

वाराणसी। अमर उजाला के ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान से 2 जनवरी को रामापुरा स्थित बिपिन बिहारी चक्रवर्ती बालिका इंटर कालेज की छात्राएं भी जुड़ गईं। नारी गरिमा के साझा संकल्प के तहत उन्होंने अपराजिता अभियान से जुड़कर आधी आबादी के चेहरे पर मुस्कान लाने की शपथ ली। प्रधानाचार्य डॉ.निर्मला सिंह ने छात्राओं को शपथ दिलाई। नारी सशक्तीकरण का आह्वान करते हुए प्रधानाचार्य ने छात्राओं से आह्वान किया कि वो शिक्षित हों, सशक्त हों। खुद शिक्षित व योग्य नागरिक बनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर ही आप खुद को सशक्त बना सकती हैं। सामाजिक बुराइयों से दूर रहें, महिला अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि अपराजिता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेगा। सजगता व शपथ ग्रहण में कक्षा छह से लेकर बारह तक की छात्राएं शामिल रहीं। छात्राओं ने नारी गरिमा के साझा संकल्प में आहुति देकर अभियान से जुड़ने की शपथ ली। प्रवक्ता आभा कुमारी ने कहा कि महिलाएं सशक्त हैं, बशर्ते कि वो अपनी शक्ति और ऊर्जा को पहचानें। (2-1-19)