Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

ललितपुर : महिलाओं को दें सम्मान

Published - Wed 09, Jan 2019

कलेक्ट्रेट में ली शपथ

ललितपुर। देश की तरक्की और उत्थान में महिलाओं की आज पुरुषों के बराबद भागीदारी है। महिलाओं को पूरा सम्मान दें और भेदभाव न बरतें। कार्यस्थल ही नहीं, घर पर भी महिलाओं के सम्मान को ध्यान रखें और उनके हितों की रक्षा करें। ललितपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में 5 जनवरी को आयोजित अपराजिता अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के साथ ही पूरे स्टाफ ने शपथ ली। सभी ने शपथ पत्र भी भरे। (5-1-19)