Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

लोहाघाट : नारी गरिमा का संकल्प लिया

Published - Tue 04, Dec 2018

अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान से जुड़े लोग

aparajita shapath lohaghat

लोहाघाट (चंपावत)। अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के शुभारंभ के साथ ही जिले में नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उसका आत्मविश्वास पनपने देने की शपथ लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को लोहाघाट के मानस डेयरी परिसर और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नारी गरिमा का सांझा संकल्प लेते हुए 105 लोगों ने  शपथ पत्र भरे। शपथ पत्र भरने वालों में 51 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल थे। उत्तराखंड के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि अपराजिता के जरिए महिला सशक्तीकरण को नई धार मिलेगी। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।  शपथ लेने वालों में पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पुनेठा, लोहाघाट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट गिरीश उप्रेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, रेणु गड़कोटी आदि शामिल थे।