Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शामली : नारी सम्मान से ही उत्थान

Published - Sat 12, Jan 2019

पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता

शामली। 'नारी का सम्मान जब, भारत का उत्थान तब', 'अपमान मत करना नारियों का,इनके बल पर जग चलता है, इंसान जन्म लेकर तो इसी की गोद में पलता है'जैसे ही स्लोगन के साथ छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण की आवाज उठाई। अपराजिता अभियान के तहत 4 दिसंबर को जैन कन्या इंटर कॉलेज में पोस्टर स्लोगन प्रतियो​गिता का आयोजन किया गया, जिसमें 60 छात्रज्ञओं ने हिस्सा ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के संबंध में अपने मनोभाव व्यक्त किए। इस दौरान समाजसेवी मीनू संगल और वीणा अग्रवाल, महिला योगाचार्य कुमुद शर्मा ने छात्राओं को लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए प्रयासरत रहने को प्रेरित किया। सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (4-12-18)