Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बहराइच : घर से मिले सम्मान

Published - Tue 05, Feb 2019

स्टार्टअप वर्कशॉप

aparajita startup workshop bahraich

बहराइच। किसी भी अच्छे काम की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए। चाहे वह महिला अधिकारों की बात हो या फिर कुरीतियों की। म​हिलाओं को चाहिए कि वे खुद के घर से इनके लिए संघर्ष शुरू करें तथा बाद में एकजुट होकर समाज में इसके लिए आवाज बुलंद करें। अपराजिता अभियान के तहत 30 जनवरी को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह की महिलाओं के बीच परिचर्चा का आयोजन हुआ। महिलाओं ने नारी सशक्तीकरण की आवाज बुलंद करते हुए घर से सम्मान मिलने की शुरुआत करने की बात कही। गोपिया पंचायत भवन में मुख्य अतिथि एनआरएलएम के उपायुक्त सुरेंद्र कुमार गुप्त ने महिलाओं की समाज में सशक्त भूमिका को लेकर उत्साहवर्धन किया। ब्लॉक से आए एडीओ पंचायत लक्ष्मण प्रसाद ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। आजीविका मिशन के ब्लॉक एंकर पर्सन नंदकिशोर शाह ने रोजगार के क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। इस दौरान ब्लॉक मैनेजर अनुराग पटेल समेत काफी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने अपराजिता शपथ ली। (30-1-19)