Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

उन्नाव : हेलमेट, सीट बेल्ट लगाएं

Published - Fri 08, Feb 2019

यातायात जागरुकता रैली

उन्नाव। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। कार चलाते समय सीट बेल्ट और दुपहि​या वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। निर्धारित गति में ही वाहन चलाएं। इससे आप तो सुर​क्षित रहेंगे ही, अन्य लोगों को भी आपकी गलती से दुर्घटना का शिकार होने से बचा लेंगे। अपराजिता अभियान के तहत अमर उजाला, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 6 फरवरी को निकाली गई बाइक रैली में युवतियों ने शहरवासियों को यह संदेश दिया। एआरटीओ ​अनिल कुमार ने जागरुकता रैली को रवाना किए। युवतियों ने पूरे शहर को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया। (6-2-19)