Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कानपुर : सावधानी से चलाएं वाहन

Published - Thu 07, Feb 2019

महिला आरटीओ रैली

कानपुर। सावधानी से वाहन चलाकर खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। ​इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना भी जरूरी है। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। यातायात नियमों से जुड़े कुछ ऐसे ही संदेश देने के लिए शहर की महिलाएं अपराजिता अभियान के साथ 5 फरवरी को स्कूटी पर रैली के रूप में लोगों को संदेश देने निकली। आरटीओ के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश देते हुए महिलाओं ने शहरवासियों को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित किया। रैली में 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (5-2-19)