Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मेरठ : आसमां छूने का जुनून

Published - Sun 10, Feb 2019

वसंतोत्सव मनाया

मेरठ। खिलखिलाता बचपन और नन्हीं आंखों में हजारों सपने। उन सपनों को पूरा कर आसमां छूने का जुनून लिए जब बेटियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई तो हर कोई सिर्फ उन्हीं की तारीफों के पुल बांधे जा रहा था। अपराजिता अभियान के तहत गार्गी गर्ल्स स्कूल में वसंत उत्सव मनाया गया। इसमें छात्राएं पीले परिधान में सज-धजकर पहुंची। शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ भी पीले परिधान में ही स्कूल पहुंचा और सभी ने मां सरस्वती का पूजन किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना के साथ छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प ​भी लिया। (8-2-19)