Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अब महिलाएं देंगी बढ़ चढ़ के वोट

Published - Mon 25, Feb 2019

अपराजिता जागरूकता परिचर्चा

aparajita vote awareness event gorakhpur

गोरखपुर। चुनाव के समय शोर तो बहुत होता, पार्टियां भी खूब जोर-शोर से प्रचार करती हैं, लेकिन देश की अधिकांश महिलाएं इस चुनावी शोर से दूर दिखाई देती हैं। क्या कारण है कि ये अधिकांश महिलाएं वोट नहीं डालतीं, इसे बताया खुद महिलाओं ने। जी हां, शहर की रामनगर कॉलोनी की महिलाओं ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी और यह भी बताया कि किस तरह महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा सकता है। अपराजिता अभियान के तहत आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने माना कि अशिक्षा और जागरूकता की कमी कहीं न कहीं आड़े आ रही है, जो महिलाओं को मतदान देने से रोकती है। राइजिंग एकेडमी की तूलिका त्रिपाठी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि वे खुद महिलाओं के पास जाकर मतदान करने का महत्व और इसके फायदे बताएंगी। इसके लिए पाठशाला लगाकर महिलाओं को जागरूक ओर मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।