Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : सम्मान और हक के लिए लड़ें

Published - Mon 04, Feb 2019

वुमन काउंसलिंग वर्कशॉप

aparajita women counselling chiranjeev nursing institute ayodhya

अयोध्या। महिलाओं को शिक्षा ही नहीं, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में अपने आपको स्थापित करना होगा। साथ ही अपने सम्मान और हक की लड़ाई लडऩी होगी। अपराजिता अभियान के तहत 28 जनवरी को चिरंजीव नर्सिंग इंस्टीट्यूट में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में  एएनएम व जीएनएम की छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी। सभी ने हम जीतेंगे तो दुनिया जीतेगी नारों के साथ अपने को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।  छात्राओं का मानना है कि कानून बहुत हद तक कारगर है, लेकिन उनका उपयोग हम नहीं कर पा रहे हैं। कारण यह है कि हम सही होने के बावजूद भी समाज के डर से अपने बातें पुलिस व प्रशासन तक नहीं पहुंचा पाते हैं। कभी-कभी ऐसी भी परिस्थितियां आती हैं कि हमको अपनी सोच से अलग भी हटकर कार्य करना पड़ता। ऐसी परिस्थितियों से हमें उभरना है और इसके लिए शिक्षा के साथ जागरूकता की भी आवश्यकता है। सभी महिलाओं व छात्राओं को बिना किसी हिचक के अपनी समस्याएं उठानी होंगी। (28-1-19)