Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : आत्मविश्वास से आगे बढ़ें

Published - Tue 05, Feb 2019

वीमेन काउंसलिंग वर्कशॉप

aparajita women counselling nirankari mission aashram ayodhya

अयोध्या। विपरीत हालात से हार न मानना ही अपराजिता है। दृढ़ इच्छाशक्ति एवं आत्मविश्वासी महिलाएं कभी परास्त नहीं हो सकतीं। भारतीय समाज में महिलाओं को सम्मान देने के लिए देवी के रूप में पूजा जाता है। स्वतंत्रता के बाद से ही महिलाओं का विकास भारतीय आयोजन प्रणाली का एक केंद्रीय विषय रहा है। आवश्यकता है कि देश की आधी आबादी का प्रत्येक क्षेत्र में सशक्तीकरण किया जाए, क्योंकि यही देश के विकास का आधार बनेंगी। अपराजिता अभियान के तहत 3 फरवरी को मोहबरा बाजार स्थित निरंकारी मिशन आश्रम में आयोजित 'नारी सशक्तीकरण' विषय पर हुई परिचर्चा में धर्मगुरु रामसुख वर्मा ने यह बात कही। इस दौरान सभी ने नारी गरिमा का संकल्प लिया। (3-2-19)