Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हाथरस : महिला सशक्तीकरण जागरूकता रैली निकाली

Published - Tue 29, Jan 2019

अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान

हाथरस। हाथों में अपराजिता की तख्तियां लिए जब हजारों विद्यार्थी शहर की सड़क पर निकले तो उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। अमर उजाला के 'अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स' अभियान के तहत 29 जनवरी को निकाली गई विशाल जागरुकता रैली में कई स्कूलों ने प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों ने महिला सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद की। रैली डीआरबी इंटर कॉलेज से निकाली गई। डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अपराजिता की थीम पर छात्र छात्राएं नारी सशक्तिकरण को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। रैली में सबसे पहले शामिल सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं घोष के साथ नारी सशक्तीकरण से संबधित धुन बजाते हुए चल रहीं थीं। एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के विद्यार्थी भी रैली में कदम ताल मिलाते हुए चल रहे थे। पुरानी कलक्ट्रेट में पहुंचकर रैली एक सभा में तब्दील हो गई। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने इस मौके रैली व कार्यक्रम को एतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम व रैली समाज को नई दिशा देगी। डीएम ने कहा अमर उजाला ने यह काफी अच्छा अभियान चला रखा है। बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का संदेश समाज में देना जरूरी है। बच्चियों का शिक्षित होना बेहद जरुरी है। इस तरह के आयोजन से समाज में बहुत अच्छा संदेश जाएगा। एसपी ने कहा महिलाएं अपने अधिकारों को पहचाने। पुलिस उनकी हर तरह से मदद करने को तैयार है। रैली में हजारों विद्यार्थियों के अलावा शहरवासियों ने भी अपराजिता शपथ पत्र भरे।  रैली में एमएलडीवी इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, एसएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरबीएस स्कूल कोटा करबला रोड, बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज प्रेमरघु पेरामेडिकल इंस्टीट्टूट, दून पब्लिक स्कूल, रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज, सुरजोबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरपीएम कॉलेज कोटा रोड हाथरस, वीएम पब्लिक स्कूल, जीपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरसान, बीएचयू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मुरसान, जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान, सेंट्रल पब्लिक स्कूल सादाबाद, मां सरस्वती उच्चतर माध्यमिक बाल विद्यालय गंगानगर विष्णुपुरी हाथरस, सीमेक्स पब्लिक स्कूल सासनी आदि शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। (29-1-19)