Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मऊ : महिलाओं को दें अधिकार

Published - Tue 29, Jan 2019

महिला सम्मान की शपथ ली

aparajita women empowerment shapath chandra public school mau

मऊ। आज के दौर में महिलाएं, पुरुषों से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में चल रही है। देश की रक्षा की कमान महिला के हाथ में है। लोकसभा की अध्यक्ष भी महिला हैं। फिर भी आज के दौर में महिलाओं को प्रताडऩा का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि ऐसा करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करें। महिलाएं समाज के बुने तानाबाना को आत्मसात करके समाज में जीवन जीए, क्योंकि उनके कंधे पर कई तरह की जिम्मेदारियां होती हैं। अपराजिता अभियान के तहत 23 जनवरी को चकमेहंदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में शपथ समारोह में वक्ताओं ने यह बात छात्राओं से कही। प्रधानाचार्य केसी पीटर ने अपराजिता अभियान के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान 500 बच्चों ने महिला सशक्तिकरण के लिए शपथ ली तथा संकल्प पत्र भरे। (23-1-19)