Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : बेटियों को पढ़ाएं, उन्हें बचाएं

Published - Sun 30, Dec 2018

महिला संगठनों ने रैली निकाली

गोरखपुर। बेटियों को बचाएं, उन्हें खूब पढ़ाएं। अगर बेटियां जिंदा रहेंगी तभी मां भी रहेगी और यह जीवन भी। इसलिए बेटियों को कोख में मारना बंद कर उन्हें सम्मान के साथ इस दुनिया में आने दें और खूब प्यार दें। फेडरेशन ऑफ ऑस्ट्रेटिकल एंड गायनोकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फॉग्सी) और अन्य महिला संगठनों ने 30 दिसंबर को अपराजिता मुहिम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। इस दौरान फॉग्सी की अध्यक्ष डॉ. सुरहिता करीब ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की और सभी से बेटियों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस से लेक व्यू पॉइंट तक रैली भी निकाली गई। इस दौरान महिला सशक्तीकरण और म​हिलाओं पर हो रहे अन्यायों के ​खिलाफ नारे लिखी तख्तियां भी उनके हाथों में थी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के. विजेंद्र पांडियन ने भी हिस्सा लिया। सभी ने अपराजिता अभियान के शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। (30-12-18)