Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कानपुर : बेटियों को पढ़ाएं

Published - Tue 08, Jan 2019

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ शपथ

aprajita beti bachao shapath omega clasess kanpur

कानपुर। हम बेटियां हैं, हमें भी जीने का अधिकार है, हमें भी पढ़ने का अधिकार है। इसी नारे को बुलंद करते हुए छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ ली। अपराजिता अभियान के तहत 6 जनवरी को ओमेगा क्लासेस काकादेव में आयोजन किया गया था। इसमें छात्राओं ने बेटियों और महिलाओं पर होने वाली हिंसा का विरोध करते हुए उनकी सुरक्षा का मुद्दा उठाया। साथ ही शिक्षा को तरक्की के लिए महत्वपूर्ण मानते हुए बेटियों को पढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (6-1-19)