Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सेहत बनाने गईं थी प्राची, बनीं कराटे चैंपियन

Published - Sun 03, Mar 2019

अपराजिता मैदान की धुरंधर

aprajita maidaan ki dhurandhar prachi verma

डॉक्टर ने कहा, लड़की कमजोर है। सेहत के लिए फिटनेस पर ध्यान देना होगा। मां ने इसलिए कराटे क्लास में एडमिशन करा दिया। खेलते-खेलते वह कराटे की राष्ट्रीय चैम्पियन बन गई। उसे देख उसके कद का अंदाजा लगाना मुश्किल है। पर उसकी कराटे टेक्निक के आगे अच्छे-अच्छे मात खाते हैं। बीएससी की पढ़ाई के साथ-साथ प्राची वर्मा की कराटे प्रैक्टिस व विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी जारी है। खास बात है कि छोटी सी उम्र में वे छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी देती हैं।

अब कोई पंगा नहीं लेता
प्राची बताती हैं कि तीन भाई बहन हैं वे लोग। भाई बड़ा और बहन छोटी है। मम्मी हाउस वाइफ हैं और पापा आरडीेएसओ में हैंं। फिलहाल फोकस बीएससी की पढ़ाई पर है। हंसते हुए बताती हैं कि पहले थोड़ा थोड़ा डर लगता था, अब तो सब हमसे डरते हैं। कराटे है ही ऐसी टेक्निक कि कोई आपसे पंगा नहीं लेगा। प्राची के मुताबिक, लड़कियों को सेल्फ डिफेंस टेक्निक का इस्तेमाल करना आना चाहिए।

रोल मॉडल - राफेल अगायेव

अगला लक्ष्य : प्राची कहती हैं कि अब तो ओलंपिक में भी इसे शामिल कर लिया गया है, इसलिए अलगा लक्ष्य ओलंपिक में मेडल जीतना है।
- प्राची वर्मा
राष्ट्रीय कराटे चैम्पियन