Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

तेजस्वनी की निगाहें एशियाड 2021 पर

Published - Mon 04, Mar 2019

अपराजिता मैदान की धुरंधर

aprajita maidaan ki dhurandhar tejaswani

इलाहाबाद में पैदा हुई, खेल का शौक लखनऊ ले आया। अब यहीं एसएसबी में नौकरी और खेल प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी जारी है। इंटरनेशनल हैंडबॉल प्लेयर तेजस्वनी ने 2010 में पहला स्टेट कॉम्प्टीशन खेला था। इसकेबाद से लगातार खेल और बेहतरीन प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। स्टेट खेलने के बाद ही लखनऊ साई हॉस्टल में चयन हो गया। पै्रैक्टिस जारी रही, जिसक नतीजा रहा कि तेजस्वनी अब तक तीन जूनियर और पांच सीनियर नेशनल खेल चुकी हैं। तीन इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमेंं से एक में गोल्ड हासिल किया।

इस खेल के हालात सुधरे
तेजस्वनी कहती हैं कि मैं खुशनसीब हूं कि  हमें हमारे पापा ही लेकर ग्राउंड तक गए। हमारे घरवालों ने हमेशा हमें आगे बढऩे केप्रेरित किया। यही वजह है कि हम खेल सके और खेलते जा रहे हैं। सुबह और शाम को लगातार प्रैक्टिस जारी है। तेजस्वनी केमुताबिक, जब सारे सीनियर्स खेलते थे, तो उनकी उपलब्धियां देख खेलने की प्रेरणा मिलती थी।

अब आगे : एशियाड 2021 में देश के लिए गोल्ड लाना  है।

रोल मॉडल :  इंटरनेशनल प्लेयर सोनम सिंह, सृष्टि अग्रवाल
 

'बाधाएं तब तक रास्ता रोकती हैं, जब तक हम खुद को नहीं पहचान जाते।'

- तेजस्वनी सिंह
हैंडबॉल प्लेयर