Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : जरूर करें मतदान

Published - Wed 13, Feb 2019

मतदाता जागरुकता अभियान

गोरखपुर। देश की तरक्की के लिए वोट देना जरूरी है। आप अपने कीमती वोट से अच्छी सरकार का चयन कर सकते हैं। विधानसभा और लोकसभा में अच्छे और योग्य जनप्रतिनिधि को चुनकर भेजेंगे तो वे आपके क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर सकेगा। अपराजिता अभियान के तहत 7 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय सहजनवां की छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. कुमुद त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान करीब चार किलोमीटर तक छात्राएं पैदल चलीं और शहरवासियों से निश्चित मतदान की अपील की। (7-2-19)