Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बहराइच : कुरीतियों के खिलाफ आवाज

Published - Thu 15, Nov 2018

हमारे पर्व एवं महिला सशक्तीकरण का बताया महत्व

behraich sanwad

बहराइच। पंच पर्व दीपावली के अवसर पर कैसरगंज के कंचन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज सभागार में 5 नवंबर को अमर उजाला संवाद का आयोजन हुआ। कुरीतियां व हमारे पर्व एवं महिला सशक्तीकरण विषय पर आयोजित अमर उजाला संवाद में छात्राओं, शिक्षिकाओं के साथ बेटियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने बेबाकी से अपनी भावनाएं बयां करते हुए कुरीतियों को मिटाकर खुशियों की दीपावली मनाने का संकल्प लिया। कहा कि आधी आबादी के हक और अधिकार के लिए भी संघर्ष करने की जरूरत है। पुरुष समाज भी अपनी मानसिकता बदल कर बेटियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले, तभी सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सकेगा, देश भी विकास करेगा। संवाद कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अमित कुमार व समाजसेविका सैयदा खातून एवं मालती सिंह ने प्रतिभाग कर चर्चा की। सवालों के जवाब भी दिए। (5-11-18)