Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महराजगंज : बेटियों को पढ़ाने का संदेश

Published - Sun 16, Dec 2018

छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली

महराजगंज। हाथों में तख्तियां और चेहरे पर गजब का तेज। जब बेटियां शहर की सड़क पर निकली तो हर कोई उन्हीं की ओर देख रहा था। इन छात्राओं ने लोगों को बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने की सीख दी। अमर उजाला के अपराजिता अ​भियान के साथ जुड़ते हुए छात्राओं ने जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान से शहर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकाली और शहर के लोगों को जागरूक किया। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम ने रैली को रवाना करने के साथ ही छात्राओं को शपथ दिलाई। खंड शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी भी रैली में शामिल हुए।