Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सहारनपुर : नारी शक्ति से राष्ट्र निर्माण

Published - Sat 12, Jan 2019

वाद विवाद प्रतियोगिता

सहारनपुर। समाज के हर क्षेत्र में, देश की सुरक्षा और तरक्की में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। देश को आजादी दिलाने में महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों से लोहा लिया तो आज महिलाएं अंतरिक्ष तक की सैर कर रही हैं। एसडी कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत 7 दिसंबर को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने यह बात रखी। प्रतियोगिता में एक पक्ष ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज भी नारी सुरक्षित नहीं है। घर की चारदीवारी में कैद है। कन्याओं की भ्रूण हत्या हो रही है और बेटियों को पढ़ने का अधिकार नहीं दिया जा रहा। ऐसे में नव समाज और राष्ट्र निर्माण की कल्पना कैसे की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को समाज में समान अ​धिकार की पैरवी की। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को सतर्क और सजग रहने के साथ ही लक्ष्य तय कर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (7-1-19)