Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : महिला शिक्षा पर भागीदारी

Published - Thu 15, Nov 2018

बेटियों की शिक्षा से ही समाज और देश बढ़ेगा आगे

ayodhya

अयोध्या। अपराजिता अभियान के तहत अयोध्या में 3 नवंबर को अमर उजाला की ओर से नारी शिक्षा के महत्व पर संवाद का आयोजन झुनझुनवाला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। इसमें एक्‍सपर्ट के रूप में डॉ. पूर्णिमा तिवारी, डॉ. रेखा सक्सेना और डॉ. पूनम सिंह , डॉ. सरिता मिश्रा रहीं। कुल 43 शिक्षिकाओं और छात्राओं ने डिबेटमें हिस्सा लिया। संवाद के दौरान बताया गया कि आज देश और दुनिया में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह सब शिक्षा से ही संभव हो पाया है। जबकि भारत में कई लोग अपनी बेटियों को पढ़ाते नहीं। बेटियों को पढ़ाकर हम देश की ही नहीं हमारे घर और समाज की उन्नति के दरवाजे भी खोल देते हैं। इसीलिए बेटियों को पढ़ाना जरूरी है। (3-11-18)