Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोंडा : पर्यावरण बचाने को प्रेरित किया

Published - Thu 15, Nov 2018

मिट्टी के दीयों से घर-आंगन रोशन करने का संकल्प ​दिलाया

gonda diwali

गोंडा। दीपावली पर्व को सजाने के लिए अब हम पुरानी परम्पराओं को पीछे-छोड़ते जा रहे हैं। विदेशी झालरों से सजावट होने लगी है तो तेल के दीयों का स्थान भी सीमित होता जा रहा है। इससे देश को आर्थिक नुकसान के साथ ही प्रदूषण का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। अब जरूरत है कि फिर हम बचपन वाली दिवाली की ओर लौटें, जब घर-आंगन को मिट्टी के दीये से रोशन करते थे और गांव के कुम्हार के चाक से बने दीयों से घर व बाहर को जगमग करते थे। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला ने कौटिल्या संस्थान में संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें शहर की वे महिलाएं शामिल हुईं जो किसी न किसी रूप में पर्यावरण बचाने के प्रति गंभीर हैं।