Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : कानून की लें मदद

Published - Tue 08, Jan 2019

कानून की पाठशाला

गोरखपुर। कानून आपकी मदद के लिए है। जब भी जरूरत हो इसकी मदद ली जा सकती है, लेकिन इसका दुरुपयोग होने और पकड़े जाने पर भी कड़ी सजा का प्रावधान है। अपराजिता अभियान के तहत नवल्स एकेडमी में 8 जनवरी को आयोजित कानून की पाठशाला में मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को इसके बारे में बताया। उन्होंने बताया कि म​हिलाओं के लिए कई कानून बने हैं, जिससे उन्हें अत्याचारों से बचाया जा सकता है। अपराधियों को भी कड़ी सजा दिलाई जा सकती है। इन कानूनों को जानने के लिए महिलाओं को पढ़-लिखकर जागरूक होना होगा, तभी वे इसका लाभ भी ले सकेंगी। कानून की पाठशाला में करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (8-1-19)