Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

संकबीरनगर : इरादें रखें मजबूत

Published - Tue 22, Jan 2019

कानून की पाठशाला

संतकबीरनगर। मजबूत इरादों से हर जंग जीती जा सकती है। महिलाओं ने शुरू से ही खुद को कमजोर समझने की गलती की और वास्तव में वह समाज में अब कमजोर हो गई है। महिलाओं को समाज में अपनी जगह बनाने और खुद को साबित करने के लिए खड़ा होना होगा। बालिका ​शिक्षा के लिए आवाज उठानी होगी तो कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों का विरोध करना होगा। अपराजिता अभियान के तहत 18 जनवरी को प्रेमलता महिला महाविद्यालय मेंहदावल में आयोजित कानून की पाठशाला में तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी ने यह बात कही। इस दौरान तहसील विधिक सेवा के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने महिलाओं से जुड़े अधिकारों और कानूनों की जानकारी छात्राओं को दी। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (18-1-19)