Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

किन्नौर : हिंसा का विरोध करें

Published - Tue 22, Jan 2019

कानून की पाठशाला

रामपुर। अधिकांश महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। उन्हें घर में बोलने की आजादी नहीं होती, अगर कभी अपनी बात रखने की कोशिश करती हैं तो उन्हें मारा-पीटा और प्र​ताड़ित किया जाता है। महिलाएं यह सब नहीं सहें। पुलिस की मदद लें या अन्य महिला सहायता समू​हों से इस बारे में शिकायत करें। आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। अपराजिता अभियान के तहत 13 जनवरी को रामपुर (निरमंड खंड की तुनन पंचायत) में आयोजित कानून की पाठशाला में थानाप्रभारी ब्रो धर्मसिंह, वकील हरिंद्र शर्मा और पंचायत प्रधान देविका ने महिलाओं से यह बात कही। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न अधिकारों, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (13-1-19)