Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सिद्धार्थनगर : अत्याचार न सहें

Published - Wed 16, Jan 2019

कानून की पाठशाला

सिद्धार्थनगर। महिलाओं के चुप रहने से ही अत्याचार बढ़ते हैं। अगर वे आवाज उठाने लगे तो अपराधियों में अपनेआप भय पैदा हो जाएगा। अपराधी कई बार सोचेगा अपराध करने से। अगर चुप रहे तो अपराधी के हौसले बुलंद होंगे और कई और महिलाएं उनकी शिकार होंगी। ऐसे में अत्याचार न सहते हुए महिलाएं आवाज उठाएं। अपराजिता अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर में 11 जनवरी को आयोजित कानून की पाठशाला में जिला प्राधिकरण की सचिव ज्योति ने यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं से जुड़े कानूनों और उनके जरिये मिलने वाली सहायता के बारे में बताया। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा का संकल्प लिया। (11-1-19)