Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : हक की लड़ाई लड़ें

Published - Sat 09, Feb 2019

कानून की पाठशाला

गोरखपुर। इंसान को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। अगर जरूरत पड़े तो अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए एवं कानून व पुलिस की मदद लेनी चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत 5 फरवरी को सर माउंट स्कूल में आयोजित कानून की पाठशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुरेंद्र सिंह और उनके साथ पांच अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों से यह बात कही। उन्होंने महिला अधिकारों के बारे में बताया। साथ ही अन्य सामान्य कानूनों की भी जानकारी दी। इस दौरान 448 शपथ पत्र भरे गए तथा नारी ​गरिमा का संकल्प लिया गया। (5-2-19)