Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बस्ती : कानून की मदद लें

Published - Wed 30, Jan 2019

कानून की पाठशाला का आयोजन

बस्ती। महिलाओं को चुप रहकर सहने की आदत खत्म करनी चाहिए। उसे चुप्पी तोड़कर आगे आना होगा और अपराधियों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। महिलाओं के लिए कई कानून बने हैं, अपने अधिकारों को पाने के लिए महिलाओं को इनकी मदद लेनी चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत 24 जनवरी को बनकटी स्थित सूर्यबख्श पाल कन्या इंटर कॉलेज में विधिक प्राधिकरण के सचिव मोहनलाल ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने छात्राओं से डरे बिना कानून की मदद लेने को प्रेरित किया। साथ ही अन्य महिलाओं की मदद करने की भी सीख दी। इस दौरान 133 शपथ पत्र भरे गए। (24-1-19)