Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

नोएडा : अब हार नहीं मानने वाली बेटियां

Published - Tue 04, Dec 2018

कराटे प्रतियोगिता का आयोजन

नोएडा। शहर की बेटियां हों या महिलाएं, वो अब पीछे नहीं हटने वाली हैं। खेल हो या पढ़ाई, दोनों में ही बेटियों ने नाम रोशन किया है। अगर यह कुछ करने की ठान लें तो उसे पूरा करके दिखाती हैं। सेक्टर-123 ग्रीन पब्लिक स्कूल में ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’  कार्यक्रम के तहत कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 100 से अधिक बेटियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा को  प्रदर्शित किया। जिसमें आत्मरक्षा के दांव प्रस्तुत किए। वह हथियार के बल पर ही नहीं, हाथों के बल पर भी बुरे लोगों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। वह कठिन समय का आसानी से मुकाबला कर सकती हैं। इस दौरान कराटे कोच व स्कूल की टीम ने अमर उजाला के अभियान को सराहा। स्कूल की प्रधानाचार्य मधु वाजयेपी ने कहा कि नारियां देश की शान हैं। बेटियों में इतनी ताकत होती है कि वह अपने जीवन में दो घरों को रोशन करती है।