Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

एटा : खेलों में चुनें कॅरिअर

Published - Fri 18, Jan 2019

खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन

मारहरा (एटा)। छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। वे लगातार मेहनत करते हुए खेलों में भी अपना कॅरिअर चुन सकती हैं। साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, हीमा दास जैसी कई महिलाएं हैं, जो भारत को पूरे विश्व में गौरवान्वित कर रहीं हैं। अपराजिता अभियान के तहत 15 जनवरी को कल्याणी गर्ल्स डिग्री एवं इंटर कॉलेज मारहरा में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में छात्राओं से यह बात कही गई। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल भारद्वाज व प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद लक्ष्मीबाई और मीराबाई टीम के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें लक्ष्मीबाई टीम विजेता रही। दोनों टीमों की खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व नारी गरिमा का संकल्प लिया। (15-1-19)