Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गाजियाबाद : अधिकारों को बनाएं ढाल

Published - Sat 19, Jan 2019

विधिक जागरुकता कार्यशाला

गाजियाबाद। महिलाओं को कमजोर मानकर असामाजिक तत्व उन्हें हर जगह प्रताड़ित करने को तैयार रहते हैं। महिलाएं भी उन पर हो रही छींटाकशी, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा को सह लेती हैं। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं और वे अन्य महिलाओं को भी शिकार बनाने से नही चूकते। ऐसे अपराधियों को सजा दिलाने के लिए महिलाओं के लिए कई कानून बने हैं। इन कानूनों को ढाल बनाकर महिलाएं अत्याचारियों से लड़ें। अपराजिता अभियान के तहत 15 जनवरी को वीएमएलजी पीजी कॉलेज में हुई विधिक जागरूकता कार्यशाला में वरिष्ठ महिला अधिवक्ता शबनम खान ने छात्राओं को यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को बिना डरे और घबराए अपराधियों का मुकाबला करने को प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस और कोर्ट की कार्यप्रणाली बताई। अधिवक्ता प्रीति ने छेड़छाड़ की घटनाओं में पहले विरोध करने, परिजनों को अवगत कराने और शिकायत दर्ज कराने को लेकर जागरूक किया। (15-1-19)