Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

लखीमपुरखीरी : महिला हिंसा को रोकें

Published - Tue 04, Dec 2018

विधिक साक्षरता शिविर एवं महिला सुरक्षा विधिक प्रावधान विषयक विचार गोष्ठी

लखीमपुर खीरी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) हेमेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि परिवार और समाज में रहने वाला हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे तो महिला हिंसा नहीं हो सकती। इसके अलावा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत विधिक जानकारी ही दे सकती है। लोगों को कानूनी जानकारी कराने के लिए ही विधिक सेवा प्राधिकरण बनाया गया है, जो निशुल्क जानकारी देता है। एसीजेएम हेमेंद्र कुमार सिंह अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम की थीम पर भगवानदीन आर्य कन्या महाविद्यालय सभागार में विश्व संविधान दिवस पर आयोजित  विधिक साक्षरता शिविर एवं महिला सुरक्षा विधिक प्रावधान विषयक विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। युवराज दत्त महाविद्यालय-लखीमपुर के रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एससी मिश्र ने कहा कि महिलाओं के
अधिकारों के संरक्षण के लिए संवैधानिक व्यवस्था एवं अधिनियम पारित किए गए हैं। इसके लिए परिवार एवं समाज में जागरूकता लाना आवश्यक है। कार्यक्रम अध्यक्ष कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। (26-11-18)