Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

श्रावस्ती : सशक्त नारी से देश भी सशक्त

Published - Wed 19, Dec 2018

नारी शक्ति शिविर का आयोजन

nari shakti shivir shrawasti

श्रावस्ती। जागरूक महिला ही किसी भी परिस्थिति में समाज में खुद को साबित कर सकती है। जागरूकता ही उसे समाज में आगे ले जाएगा। पुलिस की भी अपनी सीमाएं हैं। जब तक आप अपनी आवाज बुलंद नहीं करेंगे, तब तक पुलिस भी आपकी मदद नहीं कर सकती। इस लिए जानकार बनो और मुखर होकर अपनी बात समाज के सामने रखो। 'अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स' मुहिम के तहत 16 दिसंबर को जमुनहा के भवनियापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में नारी शक्ति शिविर का आयोजन हुआ। इसमें महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर चर्चा हुई। पुलिस अधिकारी ने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया। साथ ही कहा कि वे  पंचायतों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा गांव के विकास में राय दें। इसी से अनुकूल समाज का वातावरण तैयार होगा।