Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शाहजहांपुर : संवारे अपना भविष्य

Published - Sat 05, Jan 2019

व्यक्तित्व विकास कार्यशाला

शाहजहांपुर। उच्च शिक्षा और उसमें भी लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने से निश्चित ही सफलता मिलती है। इसके अलावा अपने व्यक्तित्व को संवारने से भविष्य भी संवरता है। आर्य महिला डिग्री कालेज में अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 7 दिसंबर को आयोजित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला में एडीएम, महिला एसओ और प्राचार्य ने छात्राओं से यह बात कही। इस दौरान छात्राओं ने अपनी समस्याओं को साझा किया, जिनका समाधान किया गया। एडीएम और एसओ ने छात्राओं को महिलाओं के लिए बने विभि​न्न कानूनों की जानकारी देने के सा​थ ही हमेशा सजग व सतर्क रहने की सीख दी। साथ ही जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने को भी कहा। कार्यक्रम में शामिल 190 छात्राओं के साथ ही कालेज स्टाफ और अतिथियों ने अपराजिता के शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (7-12-18)