Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हमीरपुर : नजरअंदाज न करें अपरा​ध

Published - Mon 14, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

हमीरपुर। घर में हिंसा या छेड़छाड़ होने पर महिलाएं इसे नजरअंदाज नहीं करें। वे पुलिस को जरूर बताएं ताकि अपराधियों को जेल की हवा खिलाई जा सके। अगर महिलाएं चुप रहीं तो अपराधियों के हौसले बुलंद होंगे और अपराध भी बढ़ेंगे। अपराजिता अभियान के तहत 4 जनवरी को महिला आईटीआई में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी बलवीर सिंह ने यह बात कही। उन्होंने किसी भी प्रकार का अपराध होने पर पुलिस को तुरंत शिकायत करने को प्रेरित किया। पाठशाला में हमीरपुर महिला थाना प्रभारी रीता और स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी छात्राओं को सजग और सतर्क रहने को प्रेरित किया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (4-1-19)