Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : यातायात नियमों की दी जानकारी

Published - Fri 14, Dec 2018

महिला कानूनों के बारे में बताया

police ki pathsahala sultanpur

सुल्तानपुर। अमर उजाला के अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आठ दिसंबर को शहर के सेंट जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीओ सिटी श्यामदेव, यातायात निरीक्षक वीरेंद्र यादव और महिला थानाध्यक्ष मंजू देवी ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। साथ ही सीओ ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए पुलिस महकमे की सेवाओं से अवगत कराया।