Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : नियम अपनाएं, हादसों से बचें

Published - Thu 17, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

जायस (रायबरेली)। यातायात निमयों का पालन करते हुए हम हादसों से बच सकते हैं। कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर हम सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। अमेठी जिले के बहादुरपुर स्थित आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत 11 जनवरी को आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को अधिकारियों ने यह सीख दी। तिलोई के उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ एलबी सिंह, प्रधानाचार्य उमेश कुमार वर्मा, यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर, कोतवाली प्रभारी जायस रविंद्र सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों के सा​थ ही महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और अपराधों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (11-1-19)