Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : निडरता को बनाएं ताकत

Published - Thu 27, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला

अयोध्या। नारी सुरक्षा में सबसे पहले जरूरी है उसकी निडरता। महिला अगर खुद निडर होगी तो काफी हद तक अपनी सुरक्षा स्वयं कर पाएगी। पुलिस भी चौबीस घंटे महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर है। महिलाएं कभी भी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मदद ले सकती हैं। अपराजिता अभियान के तहत 17 दिसंबर को स्व इंद्र बदादुर सिंह स्मारक पीजी कॉलेज अमानीगंज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसओ खंडासा अवनीश कुमार चौहान, एसओ कुमारगंज श्रीनिवास पांडेय, बीकापुर सीओ और एआरटीओ शैलेंद्र तिवारी ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां दी। इस दौरान 665 शपथ पत्र भरे गए। (17-12-18)