Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बुलंदशहर : बेटियों को निडर बनाएं

Published - Sun 20, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

बुलंदशहर। छात्राएं खुद अपने लक्ष्य निर्धारित करें। परिवार की आर्थिक समस्याओं का बोझ उठाना सिर्फ पुरुषों का काम नहीं, बल्कि महिलाओं का भी कर्तव्य है। इसलिए अपने पैरों पर खड़ी हों। महिलाएं किसी भी तरह से कमजोर नहीं हैं। वे अपने अधिकारों को जानें। अपराजिता अभियान के तहत 30 नवंबर को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कोतवाली नगर की एसआई स्वाति शर्मा ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने कहा, छात्राएं स्वयं अपनी ताकत का अहसास करें। अपनी सुरक्षा के लिए खुद निडर बनें। महिला आरक्षी प्रीति त्यागी और नीरू ने भी छात्राओं को निडर होकर हर मुश्किल का सामना करने का संदेश दिया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा का संकल्प लिया। (30-11-18)