Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बस्ती : पुलिस हर समय मदद को तैयार

Published - Mon 17, Dec 2018

पुलिस की पाठशाला आयोजित

बस्ती। छात्राओं की मदद के लिए पुलिस हर समय तैयार है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर वे पुलिस को बेहिचक कॉल कर सकती हैं। शहर के श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में अधिकारियों ने यह बात कही। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद वर्मा, महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह ने छात्राओं को महिलाओं के लिए बनने वाले विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को अपने मोबाइल नंबर भी दिए ताकि वे उन्हें खुद के साथ या आसपास होने वाली आपराधिक वारदात या असुरक्षा महसूस होने पर कॉल कर सकें।