Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सहारनपुर:पुलिस को बताएं, डरें नहीं

Published - Fri 11, Jan 2019

पुलिस की पाठशाला

सहारनपुर। लोग पुलिस से डरते हैं, जबकि पुलिस उनकी दोस्त है। डरने की जरूरत सिर्फ अपराधियों को हैं, क्योंकि वे गलत काम करते हैं। आम नागरिकों की सहायता के लिए ही पुलिस है। आम नागरिकों को पुलिस की सहायता करनी चाहिए। समय पर सूचना देकर वे अपराध होने से बचा सकते हैं। अपराजिता अभियान के तहत 5 ​दिसंबर को आशा मॉडर्न स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसएसपी दिनेश कुमार ने यह बात कही। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली बताते हुए हर समय सतर्क रहने और जब भी आसपास कोई अपराध हो पुलिस को तुरंत सूचना देने को प्रेरित किया गया। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने के साथ ही सजग और सतर्क रहने तथा बिना डरे अपराधियों का मुकाबला करने की सीख दी गई। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते महिला अधिकार और उत्पीड़न से जुड़ी जानकारियां दी। ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर ने यातायात नियमों के बारे में बताया और लोगों को प्रेरित करने की सीख दी। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (5-12-18)